भास्कर न्यूज| जांजगीर जिले में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला काटकर जान दे दी। युवक कुछ दिनों से परेशान था। वह कोरबा से अपनी पत्नी के साथ जांजगीर शांति नगर अपने मां और पिता से मिलने आया था। दीपक दास महंत(35) कोरबा में काम करता था। वह पत्नी के साथ शुक्रवार को कोरबा से जांजगीर शांति नगर अपने मां और पिता से मिलने आया था। शाम को वह अपनी पत्नी से 100 रुपए लेकर घर से निकला और फिर नहीं लौटा। कुछ देर बाद भाई ढूंढने निकला तो वह बिजली ऑफिस के पास दीपक का गला कटा हुआ और खून से लथपथ मिला। मृतक के भाई तुलसी दास ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर 112 पहुंची। घायल को उसके भाई के साथ जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दीपक दास महंत की पत्नी और उसके भाई से पूछताछ की है, जिसमें उसके मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। दीपक बार-बार मरने की बात करता था।


