गुरुग्राम में 98 करोड़ में छूटी शराब ठेके की नीलामी:हरियाणा के इतिहास की सबसे महंगी बोली, पिछले साल से डबल रेट

हरियाणा में गुरुग्राम का सबसे पॉश एरिया कहलाने वाले गोल्फ कोर्स रोड पर शराब का एक ठेका 98 करोड़ 60 लाख रुपए में नीलाम हुआ। एक्साइज महकमे के अनुसार, हरियाणा के 59 साल के इतिहास की यह सबसे महंगी बोली है। इस ठेके के लिए इतनी महंगी बोली जी-टाउन वाइन्स कंपनी ने लगाई। गोल्फ कोर्स रोड के ब्रिस्टल चौक पर बना यह ठेका पिछले साल भी इसी कंपनी के पास था। पिछले साल इसकी बोली 49 करोड़ रुपए में छूटी थी। इस बार यह सीधे दोगुनी हो गई। शराब के शानदार ठेकों के लिए मशहूर गुरुग्राम में दूसरी महंगी बोली DLF-3 के ठेके की छूटी। इसके लिए 63 करोड़ रुपए लगाए गए। यह रकम ठेके की रिजर्व प्राइस से 3 करोड़ रुपए ज्‍यादा रही। इसके अलावा गुरुग्राम के ही शंकर चौक का ठेका 62 करोड़ और हॉराइजन प्लाजा का ठेका 46.2 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ। ठेके महंगे होने के 2 कारण सामने आए… सरकार ने रिजर्व प्राइस बढ़ाया: गुरुग्राम में शराब ठेकों की नीलामी का रिकॉर्ड टूटने का बड़ा कारण इनके रिवर्स प्राइस हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम से सरकार को दिए राजस्व से चार से पांच गुना ज्यादा कमाई होती है। इसीलिए, सरकार ने इनके रिजर्व प्राइस लगभग दोगुने कर दिए हैं। गोल्फ कोर्स रोड के ब्रिस्टल चौक के ठेके का इस बार रिवर्स प्राइस 94.6 करोड़ रुपए था। ठेके की अवधि बढ़ाई: ठेके महंगे होने की दूसरी वजह ये भी है कि इस बार ठेका 22 महीने के लिए दिया जाना है। जबकि, पहले 12 महीने के लिए दिया जाता था। ब्रिस्टल चौक वाले ठेके को सरकार की ओर से यह भी लाभ दिया गया है कि इसके जोन में अधिकतम 2 शराब ठेके खुलने की इजाजत रहेगी। नई आबकारी नीति भर रही सरकार का खजाना
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि नई आबकारी नीति 2025-27 को व्यापारियों से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिला है। इसके तहत गुरुग्राम ईस्ट के 50 ठेकों ने 1270.40 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया। DLF फेज-3 का ठेका 64 करोड़ में बिका। अभी गुरुग्राम पश्चिम में शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया चल रही है। इसमें 5 जून को अंतिम बोली लगेगी। अंतिम चरण की बोली कल
गुरुग्राम (ईस्ट) के 79 में से 50 जोन की नीलामी कराई जा चुकी है। इन जोन के लिए निर्धारित रिजर्व प्राइस 1198.90 करोड़ रुपए था। इसकी तुलना में सरकार को 5.96 प्रतिशत अधिक यानी 1270.40 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। ईस्ट के शेष 29 जोन के लिए एप्लिकेशन 5 जून, 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मांगे जाएंगे। इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। शेष जोन का रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपए रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *