पानीपत में जर्मन शेफर्ड डॉग ने बच्चे को नोचा:सिर, हाथ और पैर काटे, गुस्साए परिजनों ने घर में घुसकर मार डाला

हरियाणा के पानीपत में जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर, हाथ, पैर और अन्य जगहों पर काटा। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को भविष्य में मेंटली तौर पर दिक्कत हो सकती है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने पड़ोसी के घर में घुसकर के कुत्ते को मार डाला। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों पर शिकायतों के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पहले पढ़िए बच्चे की मां की 2 बड़ी बातें.. 1. डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रहे थे
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में मोनिका ने बताया कि वह कुटानी रोड पर न्यू दलबीर नगर की रहने वाली है। 31 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने बच्चे और पति के साथ डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रही थी। तभी पड़ोसी रेनू के पालतू कुत्ते ने उसके 5 वर्षीय छोटे बेटे यश पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर, हाथ समेत अन्य जगहों पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। 2. कुत्ते के मालिक ने गालियां दी
मोनिका ने बताया कि कुत्ते के मालिक ने रोका भी नहीं और बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने की जगह गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि भविष्य में बच्चे को मेंटली तौर पर दिक्कत हो सकती है। अब पढ़िए दूसरे पक्ष की शिकायत में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी
इस बारे में किला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्रीनिवास ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले मे जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही दोनों दर्ज मुकदमों में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *