गुरुद्वारा एकता विहार में मनाया शहादत दिवस

भास्कर न्यूज | जालंधर एकता विहार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास साहिब जी पातशाही तीसरी में माता गुजरी कौर जी और चारों साहिबजादों की शहादत को समर्पित सफर-ए-शहादत समागम संपन्न करवाए गए। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार दलजीत सिंह लैंडलॉर्ड ने बताया कि चमकौर साहिब और सरहिंद के शहीदों की स्मृति में विशेष दीवान सजाए गए। श्री रहिरास साहिब के पाठ के बाद बच्चों की प्रतियोगिताएं करवाई गईं और धार्मिक फिल्म भी दिखाई गई। गुरु का लंगर अटूट बांटा गया। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह साहिब का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इसमें सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई हरचंद सिंह कीर्तन की सेवा भी निभाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार दलजीत सिंह लैंडलॉर्ड ने संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर जरनैल सिंह सैनी, हरबंस सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरजीत सिंह, अमनदीप सिंह बग्गा, बलविंदर सिंह, प्रीत कौर, अमरजीत कौर और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *