जालंधर| गुरुद्वारा गुरु हरकृष्ण साहिब कृष्णा नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश को समर्पित समागम करवाए गए। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के उपरांत दीवान सजाए गए। इसमें भाई महिंदर पाल सिंह, भाई जोगिंदर सिंह, भाई मनजीत सिंह, भाई रविंदर सिंह, स्त्री सत्संग सभा के सदस्यों द्वारा कीर्तन और गुरमत विचार के साथ संगत को जोड़ा। इस मौके पर चेयरमैन सतपाल सिंह सिद्दीकी, मुख्य सेवादार डॉक्टर जसवंत सिंह, जनरल सचिव दर्शन सिंह, सचिव संतोख सिंह, मीत प्रधान परविंदर सिंह, हरजीत सिंह बब्बू, मनजीत सिंह, इंदर मोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


