दरबार के मार्ग समेत आसपास सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम, मेला स्थल पर बनेगा पुलिस कंट्रोल रूम

भास्कर न्यूज | जालंधर भाई कन्हैया जी चेरिटेबल मेडिकल और एजुकेशनल सोसायटी अर्बन एस्टेट फेज-2 की ओर से सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ पीड़ित गांव हुसैनपुर बूले, कर्मोवाल पत्तन, गांव बाऊपुर जदीद जाकर जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां और ओडोमास वितरित की। सोसायटी के मुख्य सेवादार रजिंदर पाल सिंह, चेयरमैन मनजीत सिंह, करमजीत सिंह, बख्शीश सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे। डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट जी की तरफ साईं गुलाम शाह जी, बाबा मुराद शाह जी का 65वां दो दिवसीय उर्स 28 अगस्त से शुरू होगा। मेले में देश-विदेश से लाखों की तादाद में संगत दरबार में नतमस्तक होगी। मेले को लेकर प्रबंधक कमेटी की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को एसपी परमिंदर सिंह हीर ने डेरा बाबा मुराद शाह प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा िक श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसलिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दरबार और इसके आसपास सभी मार्गों पर पुलिस मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। मेला स्थल के पास पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित होगा। इसके अलावा प्रबंधक कमेटी की तरफ से स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जा रहीं हैं। डेरा बाबा मुराद शाह जी ट्रस्ट की ओर से 28 अगस्त को दोपहर एक बजे झंडे की रस्म अदा की जाएगी। रात आठ बजे पंजाब के प्रसिद्ध कव्वाल दरबार में हाजिरी लगाएंगे। शुक्रवार 29 अगस्त को हिंदुस्तान और पंजाब के नामवर कलाकार दरबार में हाजिरी लगाएंगे। उसके बाद डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट के चेयरमैन और विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान दरबार में कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। मेले में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के अलावा देशभर से श्रद्धालु नतमस्तक होंगे। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि मेले को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से मेले में आने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *