गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में 5 को मनाया जाएगा प्रकाशपर्व

जालंधर| गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को लेकर बैठक की गई। गुरकृपाल सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर समागम होंगे। दोनों समय दीवान सजाए जाएंगे। श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थों के अलावा पंथ के विद्वान कथावाचक और रागी जत्थे कीर्तन की अमृत वर्षा तथा गुरु जस गायन करेंगे। गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। बैठक के दौरान साहित्य प्रेमी और धार्मिक प्रवृत्ति वाले सुरजीत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। साथ ही सभी सदस्यों से शनिवार को उनकी अंतिम अरदास में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादर नगर पहुचने की अपील की। बैठक में बेअंत सिंह सरहदी, जोगिंदर सिंह बवेजा, बलविंदर सिंह हेयर, गुरमीत सिंह, चरणजीत सिंह लुबाना, बिशन सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *