जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कॉलोनियों में सड़कों का निर्माण शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कॉलोनियों सूर्या एनक्लेव, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में 5.89 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। शुक्रवार को विकास कार्यों का उद्घाटन आप के हलका प्रभारी नितिन कोहली तथा मेयर वनीत धीर ने किया। इस मौके पर श्रीराम मंदिर कमेटी के प्रेसिडेंट प्रमोद बंसल, प्रिं. एमएल ऐरी, सतीश अग्रवाल, गुलशन अग्रवाल, पवन सेठिया, राहुल टंडन, सुनील शर्मा, अरविंद गुप्ता, गेनिंदर दत्ता, राजन गुप्ता, गुरुद्वारा साहिब कमेटी से हरजिंदर सिंह बाजवा (प्रेसिडेंट), इकबाल सिंह, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *