गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 6 तक चलेगा कथा दरबार

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कथा दरबार जारी है। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बेअंत सिंह सरहद्दी ने बताया कि इस कथा दरबार में भाई कुलविंदर सिंह भोगपुर वाले रोजाना गुरमत विचारों से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन इतिहास से संगत को रूबरू करा रहे हैं। यह कथा दरबार 6 जनवरी तक जारी रहेंगे। ज्ञानी कुलविंदर सिंह भोगपुर वालों ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिख कौम को बहादुरी और हौसले के गुण प्रदान किए। उन्होंने देश के लिए अपने चार साहबजादों और माता जी को धर्म के लिए कुर्बान कर दिया। ऐसे बादशाह दशमेश पिता को संसार में सदा ही याद किया जाएगा। समागम के दौरान थानेदार गुरमीत सिंह और सुखबीर सिंह को गुरुद्वारा साहिब के लिए की जा रही सेवाओं के लिए सम्मानित किया। समागम के दौरान कार्यकारी प्रधान गुरुकृपाल सिंह, दविंदर सिंह रहेजा, बलविंदर सिंह हेयर, गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, अमरीक सिंह, इंद्रपाल सिंह, जगजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे। गुरुद्वारा साहिब में सेवाओं के लिए सहयोगियों को सम्मानित करते प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *