भक्तों ने नए साल के उपलक्ष्य में करवाया धार्मिक कार्यक्रम

भास्कर न्यूज | जालंधर ढन्न मोहल्ला में भक्तों की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन लूथरा, ज्योति लूथरा, अनु शर्मा द्वारा ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलकर यदि हम जीवन का निर्वाह करेंगे तो हम कर्मशील हो जाएंगे और परिवार में किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। ऐसे धार्मिक आयोजन वही लोग करते हैं जिन्हें भारत की धर्म संस्कृति और सभ्यता से प्यार हो। यहां राकेश वर्मा, सोनू वर्मा, अंश लूथरा, कृष्णा लूथरा, संजीव वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *