भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु नानकपुरा वेस्ट में भक्तों की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में साईं संध्या का आयोजन किया गया। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में श्री शिरडी साईं सत्संग मंडली के संजीव ओबराय ने श्री गणेश वंदना, साईं तेरे नाम के दीवाने हो गए…, तेरी रहमतों का दरियां जो सरेआम चल रहा है…, दीवाना तेरा आया बाबा तेरी शिरडी में… व अन्य भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु को भोग लगाकर व भव्य आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां कविता शर्मा, अनुराधा, सुरिंदर कौर, वनिता शर्मा, दर्शना, रेखा गुलेरिया, जसविंदर कौर, निशा शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।


