गुरुद्वारा छठी पातशाही में कराया समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु हरक्रिशन साहिब जी कृष्णा नगर में श्री गुरु हरक्रिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर कीर्तन समागम करवाया गया। सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई सरवन सिंह ने तंती साजों के द्वारा कीर्तन कर और संत बाबा ज्वाला सिंह संगीत अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा गुरबाणी कीर्तन की अमृत वर्षा कर वातावरण भक्तिमय बनाया। कथा वाचक ज्ञानी रणजीत सिंह ने गुरु साहिब जी के इतिहास से संगत को रूबरू करवाते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। भोग के बाद सतपाल सिंह सिद्दकी ने संगत को गुरु साहिबान जी द्वारा बताई गई शिक्षाओं पर चलने और उनको अपने जीवन में धारण करने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारा साहिब की ओर से जत्थे को सम्मानित किया गया। यहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान डॉक्टर जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, खजान सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, जसविंदर सिंह, धर्म सिंह, संतोख सिंह, गुरविंदर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी तंती साजों द्वारा कीर्तन करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *