जालंधर| शनिवार को देश भगत यादगार हॉल स्थित विष्णु गणेश पिंगले हॉल में एडवोकेट गुरमीत सिंह शुगली की किताब ‘स्वर्ग का सिरनावा’ का विमोचन किया गया। इस मौके पर शुगली परिवार और साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था फुलकारी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद फतेहपुरी, सुरजीत जज, पृथीपाल सिंह माड़ीमेघा, बीबी महिंदर कौर शुगली, चरणजीत लाल कंगनीवाल, सतनाम सिंह माणक, सतनाम चाना, एडवोकेट आदित्य जैन और प्रिंसिपल जसपाल सिंह रंधावा ने की। एडवोकेट नवजोत सिंह ने कहा कि गुरमीत सिंह शुगली ने अपनी किताब में ‘स्वर्ग के सिरनावे’ की परिभाषा बेहद खूबसूरत अंदाज में दी है। उनके साथ कामरेड बंत बराड़, सतनाम सिंह माणक, सतनाम चाना, प्रिंसिपल जसपाल सिंह रंधावा, एडवोकेट परमिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह काहलों, एडवोकेट नीरज कौशिक और एडवोकेट आदित्य जैन ने लेखक की शख्सियत और किताब की सामग्री पर अपने विचार रखे। स्टेज सचिव की भूमिका निभाते हुए बीर रहीमपुरी ने गुरमीत सिंह शुगली की शख्सियत को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में लेखक के बेटे एडवोकेट रजिंदर मंड ने सभी का धन्यवाद किया।


