गुरुद्वारा छठी पातशाही में प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया कवि दरबार

भास्कर न्यूज | जालंधर ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही समेत बस्ती शेख में पंजाबी लिखारी सभा की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कवि दरबार शुक्रवार को करवाया गया। इसमें उर्मिलजीत सिंह वालिया, नगीना सिंह बलगन, मास्टर महेंद्र सिंह अनेजा, हरजिंदर सिंह जिंदी, कुलविंदर सिंह गाखल, अमर सिंह अमर और गुरदीप सिंह उजाला आदि कवियों द्वारा कवि दरबार का भी आयोजन किया गया। उन्होंने अपनी कविताओं से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कवियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बेअंत सिंह सरहदी, प्रधान गुरु कृपाल सिंह, एडवोकेट हरजीत सिंह, हरबंस सिंह, परमजीत सिंह नैना और अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *