गुरुद्वारा मॉडल टाउन में दस्तार सिखलाई कैंप आयोजित किया

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ,मॉडल टाउन में दस्तार सिखलाई कैंप लगाया गया। इसमें बच्चों ने दस्तार बांधनी सीखी। इस अवसर पर प्रधान मोहिंदर जीत सिंह और समूह प्रबंधक कमेटी ने बताया वर्तमान समय के अनुसार, बच्चों के बदल रहे रुझान को ध्यान में रखते हुए, आने वाली पीढ़ियों को ‘सिक्खी’ के साथ जोड़ने और दस्तार की महत्ता को बताने के लिए गुरुद्वारा साहिब में यह कैंप लगाया गया। इस मौके पर मोहिंदर जीत सिंह और प्रबंधक कमेटी के सदस्य- जसप्रीत सिंह सेठी, कमलजीत सिंह कोछड़, जोगिंदर सिंह गुंबर, परमिंदर सिंह, डॉ. एसएस हुरिया, कुलतारण सिंह आनंद, एचएस भसीन, एचएस काका, गगनदीप सिंह सेठी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *