गुरुद्वारा टिब्बी साहिब करतारपुरा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया

भास्कर न्यूज | संगरूर गुरुद्वारा टिब्बी साहिब करतारपुरा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया। इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और संगत ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरंजन सिंह, खजानची परमजीत सिंह, मुख्य सलाहकार करनैल सिंह सेखों, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, मास्टर सरबजीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुरेश पाल शर्मा और पूरन सिंह ग्रेवाल की देखरेख में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सरबत के भले के लिए विशेष अरदास की गई। मुख्य ग्रंथी बाबा जसदेव सिंह द्वारा शबद कीर्तन और अरदास कर संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर संगरूर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार अरोड़ा ने समूह संगत को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और खुशहाल जीवन की कामना की। समागम में पेंशनर नेता सुरिंदर सिंह सोढ़ी, किशोरी लाल सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही। अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया तथा प्रबंधक कमेटी द्वारा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *