अमृतसर | सेंट्रल गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नजदीकी गांव बसरके भैणी में भाई लालो जी गुरुद्वारा साहिब में समूह संगत द्वारा बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा भाई लालो जी बासरके भैणी से शुरू हुआ और गुमानपुरा, गुरुद्वारा टाहली साहिब बाई पास के दर्शन करने के बाद गुरु घर भैणी में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए संगत की ओर से जगह-जगह सजावटी द्वार और लंगर लगाए गए थे। इसके अलावा नगर कीर्तन में महिला सेवादारों ने कीर्तन किया। इस मौके पर परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह, अमन देयोल, मनदीप, कोमलप्रीत, डॉ. रुपिंदर सिंह बबली और डॉ. काका आदि मौजूद थे।


