बैतूल| सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर रविवार से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा बैतूल में दो दिवसीय विशेष कीर्तन दीवान का शुभारंभ होगा, जो 5 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध रागी जत्था बाबा कंवलजीत कौर मस्कीन मार्कंडे वाले द्वारा गुरबाणी कीर्तन की अमृतमयी प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार को शाम 7 से 9 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान आयोजित होगा। इसके पश्चात अटूट लंगर होगा।


