बैतूल| गंज थाना क्षेत्र के मंडी कॉम्प्लेक्स स्थित एक जनरल स्टोर को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर साढ़े तीन हजार रुपए नकद सहित कीमती कॉस्मेटिक्स सामान चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह गंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मंडी कॉम्प्लेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। दुकानदार लोकेश साहू ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर काउंटर में रखी लगभग साढ़े तीन हजार रुपए नकद गायब थे। इसके अलावा कॉस्मेटिक्स का सामान भी चोरी हो चुका था। एक दिन पहले ही नागपुर से करीब 10 हजार रुपए का नया कॉस्मेटिक्स सामान मंगवाया था, जिसकी पैकिंग तक नहीं खुली थी। चोर वह पूरा बॉक्स उठा ले गए।


