भास्कर न्यूज | अमृतसर एसजीपीसी ने सचखंड श्री हरमंदर साहिब के बाद अब संगत की मांग पर गुरुद्वारा शहीदां से भी गुरबाणी कीर्तन का सीधा प्रसारण करने का ऐलान किया है। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही एसजीपीसी गुरुद्वारा साहिब से गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए वेब चैनल शुरू करेगी। श्री हरमंदर साहिब की तरह संगत गुरुद्वारा शहीदां से भी गुरबाणी का सीधा प्रसारण का घर बैठे देख सकेगी। धामी ने आप सरकार द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को लेकर कानून बनाने के लिए सिलेक्ट कमेटी के किए गठन पर ऐतराज जताते हुए कहा कि न सिर्फ इस कमेटी में एसजीपीसी को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए बल्कि कमेटी में सदस्यों को शामिल भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब को मात्र होली बुक (पवित्र ग्रंथ) मानकर ट्रीट कर रही है जबकि यह होली बुक नहीं बल्कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब लिविंग ग्रंथ हैं।


