गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में नगर कीर्तन 23 को

लुधियाना| शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित गुरमति समागम गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी, माडल टाउन एक्सटेंशन में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए प्रबंधक बोर्ड के मैंबर कम प्रधान सुरिंदरपाल बिंद्रा और जनरल सचिव सुखविंदर पाल सिंह सरना ने बताया कि 22 जनवरी को जप तप चोपहरा समागम दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। 23 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छतर छाया में पांच प्यारों की अगुवाई में खालसाई शान के साथ विशाल नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे आरंभ होगा। 24 और 25 जनवरी को गुरमति समागम करवाया जाएगा। जो कि शाम 6:30 से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। 26 जनवरी रविवार को आसा दी वार कीर्तन हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई गुरकीरत सिंह व कीर्तनी जत्थों द्वारा संगत को निहाल किया जाएगा। 27 जनवरी को शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक कथा विचार उपरांत गुरमति समागम की समाप्ति की अरदास की जाएगी। गुरु का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *