जालंधर | श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंध में 21 दिसंबर को भव्य नगर कीर्तन गुलाब देवी रोड स्थित अमर नगर के गुरुद्वारा सचखंड साहिब से निकाला जाएगा। गुरपाल सिंह, हरि सिंह, हरचरण सिंह, सूरता सिंह, जगतार सिंह, जस्सा सिंह, लाभ सिंह, हरबीर सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह 7 बजे गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर रत्न नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, आर्य नगर नहर रोड, रोज पार्क, गुप्ता कॉलोनी, गुलाब देवी रोड, न्यू अमर नगर से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में समापन होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर तक सुबह 5 बजे प्रभातफेरियां निकाली जाएगी।


