जैन सेवा समिति ने गुड़ मंडी में 21 परिवारों को दिया राशन

भास्कर न्यूज | जालंधर जैन सेवा समिति जालंधर के सदस्यों की ओर से कार्यकारिणी सदस्य गगन जैन के जन्म दिवस पर गुड़ मंडी में राशन बांटा गया। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया तदोपरांत प्रधान मुस्कान जैन ने जैन परिवार को सम्मानित किया। इसके बाद 21 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। यहां चेयरमैन कीमती लाल जैन, प्रधान मुस्कान जैन, राशन वितरण प्रमुख राजेश जैन बोबी, जलपान प्रमुख राकेश जैन बिट्टा, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन, दर्शन जैन, राजेश जैन, पवन जैन, रमेश जैन, सुशील जैन, कुमुद जैन, जयंत जैन, कशिश जैन, सुदेश जैन, नीलम जैन, डॉ. रितू भाटिया व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *