अमृतसर| श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने अजनाला के कमीरपुरा गांव में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए गुरुद्वारा साहिब भवन के पुर्ननिर्माण के लिए स्वयं अरदास कर कार सेवा शुरू की। यह सेवा विदेश में रहने वाले दोआबा के नवांशहर जिले के सिख संगत द्वारा करवाई जा रही है। उनके निमंत्रण पर जत्थेदार गड़गज्ज ने कमीरपुरा गांव में गुरुद्वारा साहिब के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर सुरजीत सिंह प्रधान, बाबा बलवंत सिंह भरोमजारा, रघवीर सिंह मनहाना, सुरजीत सिंह चीमा, अमरीक सिंह बल्लोवाल आदि मौजूद थे।


