भास्कर न्यूज | अमृतसर दैनिक भास्कर समूह की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाली 23 शख्सियतों को शान-ए-अमृतसर 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया। रणजीत एवेन्यू स्थित एचके क्लार्क होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। ईएमसी ग्रुप के एमडी पवन अरोड़ा विशेषातिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यातिथियों ने दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित शान-ए-अमृतसर कार्यक्रम की सराहना की। दैनिक भास्कर ने कामयाब लोगों का सम्मान किया है और जो कामयाब लोगों का सम्मान करते हैं कामयाबी उन लोगों के साथ भी आ जाती है। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर ने यह सम्मान गुरु की नगरी ही नहीं अन्य शहरों में भी आयोजित किया है। गुरुनगरी का जो नाम है, वह अकेला पंजाब व हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ही एक अलग नाम है। उसी तरीके से जो इस मिट्टी के साथ जुड़ी शख्सियतें हैं, जिन्हें भास्कर ग्रुप ने सम्मानित किया है, इन्हें सम्मानित करते हुए वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय और स्पेशल इसलिए हो जाता है, जब हम श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समागमों के बीच से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार हो रहा है कि मेरे जैसा गांव से उठा एक शख्स अमृतसर की महान शख्सियतों को सम्मानित कर रहा है और उनके सामने बोलने का उन्हें मौका मिल रहा है। इसके लिए वह दैनिक भास्कर के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि अखबार की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि उनके द्वारा दी गई खबरों और मैसेज का असर समाज पर पड़ता है। इसलिए जो एकता और भाईचारा लेकर आएगा, वह खुद भी मजबूत होगा और देश को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आजकल आपसी भाईचारे को बांटने का जो चलन चल रहा है, उससे कोई फायदा नहीं होगा। इसका नुकसान ही होगा। हमारी मीडिया की आज बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अखबारों का तो सोशल मीडिया के साथ ही काफी कंपीटिशन हो गया है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि अखबार जो भी लोगो को मौैसेज देगा, वह आपस में इकटठे रहना के मैसेज देंगे। क्योंकि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी का मैसेज भी यही है कि आपस में नफरत पैदा नहीं करनी है। दैनिक भास्कर की ओर से आशियाना ग्रुप के गौरव शर्मा, श्री अमृतसर डॉयग्नोस्टिक सेंटर के रजनीश कुमार, अनिल स्टोर से स्वपनिल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के श्वेता अग्रवाल, स्वस्तवीदा क्लीनिक के डॉ. भुपिंदर सिंह अरोड़ा, जीआरडी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल के गुरदर्शन लाल, जीकेएक्स मॉल के कोमल खन्ना और गौरव शर्मा, गोगी ज्वैलर्स गणेश हांडा, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट से प्रवीण पुरी और स्वतंत्रता सेनानी उजागर सिंह खतराय कलां के पोते दिलबाग सिंह खतराय कलां, हरतेज अस्पताल से डॉ. हरमोहिंदर सिंह नागपाल, कामधेनु गौधाम टरसट से सुखअमृत सिंह, केसर दा ढाबा से रमेश मेहरा, खुराना ज्वैलर्स से आश्रय खुराना, माही डिजाइन स्टूडियों के मुकेश मेहरा, मानव कल्याण विद्या मंदिर फ्री स्कूल के कुल रतन महेश्वरी, नॉवल्टी ग्रुप से अमितेश सिंह सचदेव, एनवाईएस हॉस्पिटल से संजीव खिंदरी, रोयल इवेंट्स से सुमित नारंग, रयान इंटरनेशनल स्कूल से प्रिंसीपल कंचन मल्होत्रा, ट्रस्ट हैल्थ केयर से बलकिरत सिंह चावला, वीर ग्रुप से विक्की शर्मा, वीईआईसी एजुकेशन से अमित शर्मा, जियोन से साहिल नारंग को शान-ए-अमृतसर सम्मान से सम्मानित किया गया। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी की शहादत दुनिया में एक विलक्षण शहादत है, जिसकी दुनिया में कहीं भी मिसाल नहीं मिलेगी। उन्होंने गूगल और एआई टूल पर भी सर्च किया और उन्हें कहीं भी ऐसी मिसाल नहीं मिली, जिसमें मखतूल कातिल के पास खुद चलकर गया हो, नहीं तो कत्ल करने के लिए कातिल आता है। 9वें पातशाह गुरु तेग बहादर साहिब जी की शहादत भाईचारे का संदेश देती है। पंजाब पर तो काफी कृपा है। यहां ऐसी नौबत न कभी आई है और न ही कभी आएगी। पंजाब में आपसी भाईचारे को तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। यहां सभी धर्म के लोग आपस में प्यार से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। नफरत नरक होती है। अगर स्वर्ग में रहना है या तरक्की करनी है तो नफरत का सौदा बंद करना पड़ेगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि 25 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी पर्व को लेकर श्री आनंदपुर साहिब में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । ईएमसी ग्रुप के डॉयरेक्टर पवन अरोड़ा ने कहा कि दैनिक भास्कर ने शहर की नामी शख्सियतों को सम्मानित करके सराहनीय काम किया है। उन्होंने कहा कि गुरुनगरी में बहुत सी शख्सियतें है, उन्हीं में से कई शख्सियतों को भास्कर ग्रुप ने सम्मानित किया है और यह लोग इस सम्मान के काबिल भी हैं। उन्होंने कहा कि वह खुश किस्मत है कि वह गुरुनगरी में पैदा हुए हैं, क्योंकि यहां उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और आज उन्हें लोग बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर ग्रुप का नाम आज विश्व में है। उनकी खबरें जहां अलग होती है, वहीं नॉलेजेबल भी होती है। ईएमसी के डॉयरेक्टर डॉ. रिशभ अरोड़ा का कहना था कि एंटरप्रेन्योर बनना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर लोग समझते हैं कि 8 घंटे काम करके एंटरप्रेन्योर बन सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके लिए 12-12 घंटे काम करना पड़ता है और जिन शख्सियतों को सम्मान मिला है, वह कड़ी मेहनत करने के बाद ही एंटरप्रेन्योर बने हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर का इन शख्सियतों को शान-ए-अमृतसर सम्मानित किया जाना एक अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर आगे इसी तरह से तरक्की करता रहे और इसी तरह से शख्सियतों का सम्मान करता रहे।


