बुजुर्ग पर हमला कर जख्मी करने के आरोप में 3 पर केस

अमृतसर | थाना राजासांसी पुलिस ने घर के बाहर बुजुर्ग पर हमला कर जख्मी करने के आरोप में 3 युवकों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। यह घटना जगदेव कलां गांव की है। पुलिस को दी शिकायत में गुरवंत सिंह ने बताया कि वह रात करीब 21 नवंबर की रात 9 बजे परिवार सहित घर में बैठा था कि बाहर गली में सुखदेव सिंह, जसन सिंह और गुरजंट सिंह हाथों में दात्तर और किरपान लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने बाहर आकर विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वह जख्मी हो गया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *