7 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना अजनाला पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण करने और शादी से मुकरने के आरोप में युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी दिनेवाली के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि वह डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। करीब 7 साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर मुलाकात संदीप से हुई, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि संदीप ने पहले उसके पति से रिश्ते बिगाड़े, फिर उसे तलाक लेने के लिए मजबूर किया। महिला ने बताया कि वह संदीप से शादी की उम्मीद में तलाक भी ले आई, लेकिन अब संदीप उससे शादी से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *