प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसो. ने किसानों को वितरित की 50 भैंसें

अमृतसर| पंजाब के डेयरी किसानों के प्रमुख संगठन, प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने अगस्त 2025 की भीषण बाढ़ से प्रभावित अमृतसर जिले के रामदास क्षेत्र में डेयरी किसानों के पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। एसोसिएशन ने रामदास स्थित फोकल प्वाइंट मंडी में आयोजित एक विशेष वितरण कार्यक्रम में 47 प्रभावित डेयरी किसानों को उच्च दूध उत्पादन क्षमता वाली 50 मुर्रा और निली-नस्ल की भैंसें प्रदान कीं। अध्यक्ष दलजीत सिंह सदरपुरा ने बताया कि इस पुनर्वास कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की डेयरी गतिविधियों को फिर से शुरू कराना और उन्हें आर्थिक स्थिरता प्रदान करना है। उन्होंने साझा किया कि सदस्यों द्वारा मिल 1.9 करोड़ का राहत कोष तैयार किया गया है। राहत के पहले चरण में 55 लाख रुपए की लागत से चारा, दवाइयां और बीज जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। शनिवार को, 51 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई भैंसें लाभार्थियों को सौंपी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *