रांची | गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल पीपी कंपाउंड में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई। उन्होंने मौजूद अभिभावक एवं शिक्षकों को अपने मॉडल की जानकारी दी। प्रदर्शनी में पृथ्वी की संरचना, मानव शरीर के अंगों के संरचना एवं संचार के माध्यमों के बारे में मॉडल छात्रों ने पेश किए थे। मौके पर प्राचार्य डॉ कैप्टन सुमित कौर, उप प्राचार्य सोनिया कौर तथा हेडमिस्ट्रेस हरप्रीत कौर ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की और खूब सराहा।


