रांची | चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने ‘वित्तीय साक्षरता’ विषय पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला द फाइनेंस कॉम्पस संस्था, शिकागो द्वारा आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बचत से संबंधित जानकारी, बजट बनाना व वित्तीय अनुशासन के महत्व से अवगत कराना था। शिकागो से नील सेकरी व आरुषि सिंह ने बच्चों को वित्तीय साक्षरता के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ माया कुमार व शिक्षक भी कार्यशाला में मौजूद थे।


