गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व किशनगढ़बास स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, फतेहगढ़ साहिब में 1 से 3 जनवरी 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में गुरु संगत के साथ-साथ सर्व समाज का सराहनीय सहयोग रहा। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान नानक सिंह एडवोकेट ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर 1 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ हुआ, जिसका भोग 3 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे विधिवत रूप से संपन्न हुआ। भोग के बाद भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें रागी जत्थों ने गुरबाणी की मधुर कीर्तन प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया। कीर्तन दरबार में रागी भूरा सिंह, आनंद सिंह (नगर वाले), हरमीक सिंह (अलवर वाले), नमन दीप सिंह (लिवाड़ी वाले) एवं डॉ. बी.एस. खालसा (खैरथल) ने कीर्तन प्रस्तुत किए। दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा ग्रंथी अजमेर सिंह द्वारा अरदास करवाई गई। इस आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा साहिब कमेटी के सदस्य डॉ. इंदर सिंह, डॉ. बी.एस. खालसा, वीर सिंह, इंदर सिंह बोलनी, गुरबचन सिंह, हरजीत सिंह, दीप सिंह, राजा सिंह, गुरमीत सिंह, करतार सिंह, सूरत सिंह, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, आनंद सिंह एडवोकेट, रणजीत सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. प्रीतम सिंह, राम सिंह, दीपक सिंह, गोमी सिंह, मनोज सिंह, डॉ. धारा सिंह, डॉ. एस.एस. खालसा, सतपाल सिंह, जगत सिंह, मास्टर ईश्वर टेलर, जय कुमार गुरु प्रेमी सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


