गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के पार्क में मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

जालंधर | अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में महाराजा अग्रसेन पार्क में मनाई गई । इस अवसर पर आरती तथा पूजा अर्चना कर उनके जीवन, सिद्धांतों और शिक्षा के बारे में बताया गया। इतिहास में आज भी महाराजा अग्रसेन एक ऐसे दूरदर्शी और जनकल्याणकारी शासक के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने अपने राज्य को सामाजिक समानता और समृद्धि का प्रतीक बनाया। उन्होंने अपने ”एक रुपया, एक ईंट” के सिद्धांत के माध्यम से एक ऐसा समाज बनाया, जहां कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं था। अगर किसी के पास व्यापार या जीवनयापन के लिए पैसे नहीं होते थे, तो पूरा समाज उसकी मदद करता था। उन्होंने एक ऐसे राज्य की कल्पना की और उसे साकार किया, जहां राजा नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक शक्ति ही सबसे बड़ी थी। उन्होंने अपने राज्य को 18 गणों में विभाजित किया और हर गण को एक विशेष कुल का नाम दिया, जिससे अग्रवाल समुदाय के 18 गोत्रों का जन्म हुआ। इस अवसर पर इंटरनेशनल वैश फेडरेशन के जिला प्रधान राजन गुप्ता, धनी राम गुप्ता प्रधान अखिल भारतीय अग्रवाल सभा, शांत गुप्ता, राकेश गुप्ता, करण जिंदल, नरिंदर अग्रवाल, ललित मित्तल, अतुल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, समीर गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *