महाराजा अग्रसेन की जयंती पर किया हवन

जालंधर| महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल सभा द्वारा सोमवार को बाणियां बगीची, लाडो वाली रोड में हवन यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। हवन यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाओं एवं आदर्शों को याद करते हुए समाज में समानता, एकता और सेवा भाव को अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, विजय, राजीव, मनोज अग्रवाल समेत अग्रवाल सभा के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर महाराजा अग्रसेन जी की जयंती को धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ मनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *