गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व…बालोद में नगर कीर्तन:पालकी में सजा श्री गुरु ग्रंथ साहिब रखा गया, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर मंगलवार शाम 6 बजे बालोद शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाली गई। पालकी में सुसज्जित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। कीर्तन गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर गंजपारा, मिनी माता चौक, घड़ी चौक, सदर रोड, मधुचौक, कचहरी, गंगा सागर मार्ग से होते हुए पुनः गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं का उत्साह और सेवा भाव नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने मार्ग में फूल बिछाकर और पुष्प वर्षा कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। समाज के लोगों ने झाड़ू लगाकर मार्ग की साफ-सफाई करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर दर्शन किए। संगत और सहयोग श्री गुरु सिंह सभा बालोद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में दल्लीराजहरा की संगत और युवा सिख संग का विशेष सहयोग रहा। समाज के कुलदीप कत्याल ने बताया कि प्रकाशोत्सव के माध्यम से गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, त्याग और चारों साहिबजादों की शहादत को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है। नगर कीर्तन में लक्की सलूजा, धीरज चोपड़ा, राज भाटिया, रिंकल जी भाटिया, इंद्र सिंह सलूजा, इंद्र जी तुली, दीपक चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *