गुरु घासीदास जयंती, कोंडागांव में शोभायात्रा

कोंडागांव | सतनाम धर्म के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जन्म जयंती के अवसर पर सर्व सतनामी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांधी वार्ड स्थित सतनाम भवन से कोंडागांव चौपाटी मैदान तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के संरक्षक, जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिला-पुरुष, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान युवक-युवतियों के दल द्वारा आकर्षक पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का मन मोह लिया। वहीं बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश “मैखे-मैखे एक समान” के नारों से नगर गूंज उठा। शोभा यात्रा में जैतखंभ की भव्य झांकी भी शामिल रही, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *