गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर गऊ घाट साहिब में नगर कीर्तन निकाला गया

लुधियाना| ऐतिहासिक गुरुद्वारा गऊ घाट पातशाही पहली लुधियाना में गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर विशेष समागम करवाए जा रहे हैं। इसमें आज दिन बुधवार दोपहर को विशेष नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें शुरुआत में रणजीत नगाड़ा हाथी उठ थे। उपरांत ट्रॉलियों में संगत कीर्तन करती हुई जा रहीं थी। बैंड-बाजे फौजी बैंड गतका पार्टी नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। गुरु साहिब की पालकी जी के आगे संगत सफाई की सेवा पूरी भावना से कर रही थीं। बाबा जी की पालकी के आगे फूलों की बारिश की जा रही थी। पांच प्यारे घोड़ों पर सवार होकर शामिल थे। गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी फूलों से सजाई गई थी और पालकी साहिब के पीछे गुरू ग्रंथ साहिब जी शब्दी जत्था आनंद मई कीर्तन करते हुए जा रहे थे। संगत के स्वागत के लिए जगह जगह पर इलाका निवासियों की तरफ से चाय, दूध , कोल्ड ड्रिंक, समोसे आदि के लंगर लगाए गए थे। गुरुद्वार साहिब से शुरू हो कर बाबा थान सिंह चौक, चौड़ा बाजार, घंटा घर, फील्ड गंज, कलगीधर साहिब, छेवी पातशाही से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। 28 से 30 अगस्त तक विशेष समागम गुरुद्वार गऊ घाट पातशाही पहली में होंगे, जिसमें पंथ शख्शियत व रागी जत्थे संगत को गुरुबाणी से जोड़ेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *