गुरु पूर्णिमा पर बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़:कल से स्पर्श पूजा बंद, अरघा सिस्टम से होगा जलाभिषेक; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अहले सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने कतार में लगकर बाबा का जलाभिषेक किया। शुक्रवार से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ का स्पर्श पूजा एक माह तक के लिए बंद हो जाएगा। बैद्यनाथ मंदिर में अरघा सिस्टम लागू हो जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्री ने किया जलाभिषेक वहीं, गुरु पूर्णिमा के ही दिन देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का भी उद्घाटन किया गया। इसी बीच झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने भी आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया। मंत्री ने बताया कि वह हर साल सावन शुरू होने से पहले बाबा का आशीर्वाद लेने आती हैं। मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार देवघर में बारिश भी हो रही है, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली। बाबा मंदिर परिसर में अहले सुबह सरकारी पूजा के बाद से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व इधर, श्रावणी मेले को लेकर राज्य सरकार ने इस बार विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह निर्णय आम भक्तों को जलाभिषेक में सुविधा प्रदान करने के लिए लिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, स्थानीय तीर्थ पुरोहित राजू मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। बाबा बैद्यनाथ को मनोकामना लिंग के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि यहां जलार्पण और बेलपत्र चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रावणी मेले के दौरान देवघर में विशेष व्यवस्था की गई है। ——————————— ये भी खबर पढ़िए श्रावणी मेले का आज से हुआ आगाज:दुम्मा से बाबा मंदिर तक बनेगा कांवरिया फ्लाईओवर, मेले में कांवरियों को मिलेगी विशेष सुविधा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा में राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मौके पर देवघर विधायक सुरेश यादव, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुमार, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद थे। दुम्मा से मंदिर तक बनेगा कांवरिया फ्लाईओवर मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कांवरियों की सेवा शिव की सेवा है। आने वाले समय में दुम्मा से बैद्यनाथ मंदिर तक कांवरिया फ्लाईओवर बनेगा। इससे भक्तों को सड़क पार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह काम अगले मेले तक हो जाएगा। मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नाम संजय, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा मौजूद थे। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *