गुरु वंदना और सभा प्रणाम के बारे बताया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल बसंत एवेन्यू दुगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन अमितावा घोष और विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना शाही उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ओडिसी नृत्यांगना विदुषी कविता द्विवेदी और उनकी टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कलाकार ने मंगलाचरण से प्रस्तुति आरंभ की और गुरु वंदना, देव, गुरु और सभा प्रणाम के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने मर्दल, मंजीरा और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्रों का परिचय कराया। साथ ही ओडिसी में उपयोग होने वाली कुछ मूल मुद्राएं और भाव भी दिखाए। उन्होंने भगवान विष्णु पर आधारित एक सुंदर कथा भी प्रस्तुत की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *