गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय सम्मान समारोह:19 राज्यों के डॉक्टर, वकील समेत कई क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया

फरीदाबाद में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा हनुमान जयंती पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 19 राज्यों से आए समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया। धौलपुर के गंगाराम गुर्जर को महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में समाज और संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर ने कहा कि गंगाराम गुर्जर ने समाज और संगठन के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। वे पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं। गंगाराम गुर्जर ने इस अवसर पर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीएगा वो दहाड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में देश भर से आए वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल और इतिहास जैसे विषयों पर चर्चा की। समारोह में मुकेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, कृपाल सिंह गुर्जर, संतोष गुर्जर, शैलेंद्र गुर्जर और विनोद गुर्जर सहित हजारों प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *