करौली में 38 ग्राम स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार:मौके से एक लाख रुपए जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.5 लाख रुपए

करौली पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7.5 लाख रुपए की स्मैक जब्त की है। सिद्धार्थ सिटी ग्राउंड से पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज प्रजापत (26), छोटू प्रजापत (28) और कुबेर प्रजापत (33) के रूप में हुई है। तीनों जडिया की बगीची, तीन बड़, थाना कोतवाली करौली के रहने वाले हैं। थानाधिकारी आध्यात्म गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान तीनों को संदिग्ध अवस्था में देखा। भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में मनोज से 14.82 ग्राम स्मैक और 1 लाख 200 रुपए नकद, छोटू से 12.97 ग्राम और कुबेर से 10.41 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.5 लाख रुपए से अधिक है। तीनों आरोपियों पर पहले भी स्मैक तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर स्मैक तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम प्रभारी देवेश जाटव के नेतृत्व में की गई। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में जिले में नशा विरोधी अभियान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *