डूंगरपुर में क्रिकेट का मेगा इवेंट:15 अप्रैल से लक्ष्मण मैदान में शुरू होगा ग्रीष्मकालीन ट्रेनिंग कैंप, रणजी-आईपीएल खिलाड़ी देंगे ट्रेनिंग

जिला क्रिकेट संघ डूंगरपुर की ओर से ग्रीष्मकालीन क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप 15 अप्रैल से शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित होगा। शिविर में रणजी ओर आईपीएल खेले खिलाड़ी प्रशिक्षण देंगे। डूंगरपुर जिले क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट संघ द्वारा अण्डर 14, अण्डर 16, अण्डर 19, अण्डर 23 सीनियर पुरुष व महिला खिलाड़ियों ग्रीष्मकालीन क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। ये कैंप 15 अप्रेल से लक्ष्मण मैदान पर आयोजित किया जाएगा। सचिव सुशील जैन ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप का समय शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। साथ ही समय-समय पर रणजी व आईपीएल खेले हुए खिलाड़ियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। सचिव सुशील जैन ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का डूंगरपुर जिले का निवासी होना जरूरीहै। खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आधार कार्ड व मूल निवासी प्रमाण पत्र लेकर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *