गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:ससुराल पक्ष पर लगाए इलाज में लापरवाही के आरोप, पुलिस कर रही जांच

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई।.पिहर पक्ष ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए हैं। मुंडावर के बिखोली गांव निवासी अश्रु खान की 25 वर्षीय पुत्री जिलसाना का निकाह बहादुरपुर निवासी आकिल के साथ 10 महीने पहले हुआ था। वही 2 महीने की गर्भवती होने पर पीहर पक्ष ने किशनगढ़ में पुत्री की सोनोग्राफी कराई। उसके बाद वह ससुराल चली गई। ससुराल में पेट दर्द होने पर घर वालों ने उसे नीम हकीम से दवा लेकर दे दी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि पिहर पक्ष की ओर से इलाज कराया गया था। उसके बाद ससुराल में जाने के बाद इलाज में लापरवाही की गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *