अलवर जेल से फरार वाहन चोर जयपुर में गिरफ्तार:ऑन डिमांड करते हैं दोनों बदमाश वाहन चोरी,नशे का शौक पूरा करने के लिए चंद पैसों में बेचा करते थे चोरी के वाहन

जयपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार वाहन चोर नशे के आदि हैं और ऑन डिमांड वाहन चोरी किया करते थे। चोरी के वाहन को ये बदमाश चंद पैसों में आगे सप्लाई कर दिया करते थे। जो पैसा मिलता उस से ये लोग अपने शौक पूरा किया करते थे। गिरफ्तार दोनों बदमाशों में से एक बदमाश अलवर जेल से फरार हैं। जिस की तलाश अलवर पुलिस भी कर रही हैं। दोनों बदमाश चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी के आदतन अपराधी है। इन के खिलाफ विद्याधर नगर, गलतागेट में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। कोतवाली सीआई राजेश कुमार ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ उनके थाने की टीम पिछले कई समय से लग रही थी। टीम ने इलाके में हुई वाहन चोरी की वारदात के बाद घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गिरफ्तार दोनों बदमाश साबिर उर्फ मुन्ना और मोहम्मद राजू उर्फ शाकिब खान की पहचान हुई। दोनों बदमाश आदतन अपराधी हैं। ये लोग ऑन डिमांड वाहन चोरी की वारदात करते चोरी के वाहन को लोगों को दे दिया करते जिन से जो पैसा मिलता वह पैसा लेकर ये अपने शौक पूरा किया करते थे। बदमाशों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड कर के स्कूटी और बाइक रिकवर की हैं। बदमाशों ने शहर में दर्जनों वाहन चोरी करना कबूल किया हैं। गिरफ्तार साबिर और मोहम्मद राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया हैं। इन बदमाशों से अभी और वाहन रिकवर होनी की उम्मीद हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *