गुलगांव में अवैध कच्ची शराब पर नहीं लग रही रोक

सलामतपुर | सांची जनपद के ग्राम गुलगांव में हाथ भट्टी पर गुड़ और लहान से बनी कच्ची शराब की बिक्री लगातार जारी है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह शराब खुलेआम बेची जा रही है। इसके चलते कई परिवार आर्थिक संकट, शारीरिक बीमारियों, मानसिक तनाव और घरेलू कलह जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नशे की लत में फंसे लोग शराब के लिए घर में झगड़े कर रहे हैं। इससे सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है। शराब के कारण विवाद, मारपीट और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। हालांकि आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार कार्रवाई कर हजारों लीटर कच्ची शराब जब्त की जा चुकी है। लेकिन यह धंधा फिर से शुरू हो जाता है। इसमें शामिल लोग दोबारा शराब बनाकर राजीवनगर, शुक्ला कॉलोनी, सांची और सलामतपुर तक सप्लाई करने लगते हैं। आबकारी विभाग और पुलिस को संयुक्त रूप से सख्त अभियान चलाना चाहिए, ताकि इस अवैध कारोबार पर स्थायी रोक लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *