सुलतानपुर | नगर में हुई चोरी की वारदात का एक सप्ताह में खुलासा करने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी सुरेश श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी और उनकी टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है। इस पहल को नगर के कई गणमान्य नागरिकों का समर्थन मिला है। इनमें वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि कमल गोर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गौर, अनाज व्यापारी वसीम मंसूरी और प्रेम नारायण गौर शामिल हैं। पत्रकार राघवेंद्र श्रीवास्तव के घर चोरी हुई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी नरसिंहपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा गठित टीम में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा और उनकी टीम की भूमिका को सराहा गया है।


