गुलाब की पंखुड़ियों से पाए चमकदार त्वचा

लुधियाना। गुलाब को खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है और इसकी पंखुड़ियां त्वचा के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं होतीं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक न सिर्फ चेहरे की गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाता है, बल्कि त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और उसे नैचुरल ग्लो देते हैं। यही वजह है कि प्राचीन समय से ही गुलाब का इस्तेमाल ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में किया जाता रहा है। गुलाब की पंखुड़ियों से बने फेस पैक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह पूरी तरह नैचुरल है और किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं करता। ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर यह त्वचा को निखारने, झुर्रियां कम करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन हमेशा ताजगी से भरी और खूबसूरत दिखे तो गुलाब की पंखुड़ियों का यह घरेलू नुस्खा जरूर अपनाएं। { ऐसे बनाएं गुलाब फेस पैक : गुलाब की पंखुड़ियों को अ​च्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आप अपनी त्वचा के अनुसार अलग-अलग चीजें मिला सकते हैं। अगर त्वचा रूखी है तो इसमें दूध और शहद मिलाएं, इससे चेहरा मुलायम और हाइड्रेटेड रहेगा। ऑयली स्किन वालों के लिए गुलाब पंखुड़ियों के पेस्ट में मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल मिलाना फायदेमंद है, क्योंकि यह अतिरिक्त तेल सोखकर त्वचा को फ्रेश रखता है। वहीं जिनकी त्वचा पर दाग-धब्बे हैं, वे इसमें हल्दी और दही मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा दमकने लगती है और चेहरा तरोताजा नजर आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *