रेड पार्टी और पुलिस मुलाजिम पर हमला करने वाले दो काबू पांच फरार

लुधियाना| जनकपुरी इलाके में पुलिस मुलाजिम और रेड पार्टी पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दो आरोपी कादिर और विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, समीम, गोबर,फरियाद आलम, तनवीर आलम और अफरोज आलम अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। यह हमला 27 अगस्त को हुआ था। एक्साइज अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गश्त पर जनकपुरी मार्केट, गली नंबर 6 पहुंचे थे। तभी आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और इलाके में बार-बार रेड करने का विरोध जताया। बयान के अनुसार, आरोपियों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया, वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में सुखदेव सिंह समेत पार्टी के तीन सदस्य सुफियान, सन्नी और लाली गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें से दो की हालत अभी भी नाजुक है और वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *