भीलवाड़ा | शहर के वार्ड नंबर 48 स्थित गुल अली नगरी की गली नंबर 10 में अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़क पर किए गए अवैध कब्जों के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को निकलने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। – मोहम्मद उमर


