आमसभा में महिलाओं को आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी

डूंगरपुर| ब्लॉक के मां महिला क्लस्टर संगठन की वार्षिक आम सभा कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष करुण ननोमा, मंडल अध्यक्ष सुरेश रोत, रमेश घोघरा की उपस्थिति रही। इसमें मां महिला सीएलएफ में नई चेतना कार्यक्रम में सीएलएफ स्टाफ, क्लस्टर कार्यकारिणी सदस्य और क्लस्टर समूह कैडर सहित 650 महिलाओं ने भागीदारी की। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मरक्षा के साथ साइबर अपराधों और सामाजिक उत्पीड़न के प्रति सजग बनाना रहा। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए तकनीक और सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में कानूनी रास्ता अपनाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए चेतना प्रतिज्ञा और रैली का आयोजन किया। इसमें उपस्थित महिलाओं और समूह कैडर के सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहेंगी। साथ ही समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। रैली में आसपास के लोगों को महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता क्रिशल फाउंडेशन की टीम ने वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। संचालन बीपीएम महिपाल सिंह चौैहान और आभार मोहम्मद इस्माइल ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *