गुवाहाटी के लिए गुरुवार को चलेगी ‘वन-वे स्पेशल ट्रेन’:जोधपुर-गुवाहाटी के बीच 31 स्टेशनों पर रुकेगी, स्लीपर व जनरल कोच होंगे

रेलवे ने जोधपुर से गुवाहाटी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक ‘वन-वे स्पेशल ट्रेन’ चलाने का निर्णय लिया है। नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए जोधपुर से गुवाहाटी के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन केवल एक फेरे के लिए चलेगी और रास्ते में 31 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गुरुवार सुबह होगी रवानगी उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। ट्रेन संख्या 04835, जोधपुर-गुवाहाटी इकतरफा एक्सप्रेस गुरुवार को जोधपुर से अलसुबह 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन करीब दो दिन का सफर तय कर शनिवार सुबह 6:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। 14 कोच से आम यात्रियों को मिलेगी राहत डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआर कोच शामिल किए गए हैं। इससे सामान्य श्रेणी और स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने रूट की जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन जोधपुर से रवाना होने के बाद मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी और जयपुर रुकेगी। इसके आगे के सफर में यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, खेड़ली, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कोच बिहार, न्यू बोंगाईगांव, बरपेटा रोड और रंगिया स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *